Homeधनबादजिले के विभिन्न प्रखंडो में चलाया गया जागरूकता अभियान

जिले के विभिन्न प्रखंडो में चलाया गया जागरूकता अभियान

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार के तहत
जिला जनसंपर्क कार्यालय ने नुक्कड़ नाटक, प्रचार रथ एवं एलईडी वाहन के माध्यम से चला अभियान

मिरर मीडिया : जिले में आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक, एलईडी वाहन एवं प्रचार रथों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन एवं प्रचार रथ द्वारा सभी प्रखंडों में जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत, कालियासोल प्रखंड के बेनागोड़िया (चि०) पंचायत, निरसा प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत, तोपचांची प्रखंड के ढांगी पंचायत, गोविंदपुर प्रखंड के मटियाला पंचायत, बाघमारा प्रखंड के बाँसजोरा एवं खानूडीह पंचायत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular