विश्व टीवी दिवस पर जागरूकता रैली, क्षय रोग के प्रति किया गया जागरूक

KK Sagar
3 Min Read

धनबाद | विश्व टीवी दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान लोगों को क्षय रोग (टीबी) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और इसके रोकथाम व इलाज को लेकर जागरूक किया गया।

टीबी के लक्षणों को पहचानना जरूरी: सुनील वर्मा

मीडिया से बात करते हुए यक्ष्मा पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 3,800 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ मरीजों को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो समय पर इलाज न मिलने पर घातक साबित हो सकता है। इसलिए लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। अगर किसी को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन में कमी और रात में पसीना आने जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करानी चाहिए। वहीं मौके पर जिला यक्ष्मा सुपरवाइजर कौशलेन्द्र कुमार सिंह, समाजसेवी मधुरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, विरचेंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश, संजय जायसवाल, जावेद अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement

सरकार की योजनाओं से मिल रहा मरीजों को लाभ

रैली के दौरान लोगों को टीबी से बचाव, समय पर जांच और मुफ्त इलाज की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को मुफ्त दवाएं, पोषण योजना और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके।

जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय

रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि समाज में टीबी को लेकर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। सही समय पर इलाज मिलने से यह रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लोगों से अपील की गई कि वे टीबी से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच करवाएं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....