Homeराज्यJamshedpur Newsकई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, चेतावनी

कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, चेतावनी

जमशेदपुर : प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर सोमवार को छापामारी अभियान चलाया गया। दुकानों, प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल आदि जगहों में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की गई। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिष्ठानों, दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक नहीं रखने की अपील की और लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए समझाया। कई दुकानों में पॉलिथीन, थर्माकोल आदि जब्त किया गया और प्लास्टिक नहीं रखने की चेतावनी दी गई।

बता दें कि 1 जुलाई से प्लास्टिक पर प्रतिबंध है, इसे लेकर लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक नहीं रखने की चेतावनी दी गई। दुकान, प्रतिष्ठान, पथ विक्रेता, खुदरा विक्रेता के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। छापेमारी अभियान में नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव , राहुल कुमार, निशांत कुमार, कर्मी सुजीत कुमार, कमल, श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।

Most Popular