HomeJharkhand Newsलोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होमगार्ड जवानों ने नोटा में वोट...

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होमगार्ड जवानों ने नोटा में वोट डालने का किया एलान, चंपाई सरकार से इस बात पर जताई नाराजगी

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में होमगार्ड जवानों ने नोटा में वोट डालने का किया एलान: प्रदेश के गृह रक्षक यानी होमगार्ड जवान झारखंड सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नोटा के पक्ष में करने का एलान किया है।
उनकी नाराजगी का कारण समान कार्य के लिए समान वेतन देने संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का राज्य सरकार की ओर से पालन नहीं करना है। इस मामले को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी घोषणा कर दी है।

सर्वोच्च न्यायालय से समान कार्य के लिए समान वेतन देने वाले आदेश पर पुर्नविचार करने का किया आग्रह

वहीं, इस मामले में झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव राधेश्याम प्रसाद के आदेश पर जिला समादेष्टा केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा हरिकर सिंह मुंडा ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की है। इसमें समान कार्य के लिए समान वेतन देने संबंधी आदेश पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया गया है।
इसी आदेश को लेकर होमगार्ड जवानों में राज्य सरकार के प्रति नाराजगी है। धनबाद निवासी और झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के उपरोक्त आदेश को झारखंड में जल्द लागू कराने के लिए संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मुलाकात की थी।

होमगार्ड जवानों ने राज्य सरकार पर विश्वविसघात करने का लगाया आरोप

इस मुलाकात के दौरान संघ ने अपनी मांगों से अवगत कराते हुए न्यायालय के आदेश को यथाशीघ्र लागू करने की बात रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहले करने की बात कही थी, लेकिन अब राज्य के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन करने की जगह उसकी समीक्षा के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं। यह राज्य के होमगार्ड जवानों के साथ विश्वविसघात है।

वहीं,प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा पर्व है। उनका संगठन महापर्व का बहिष्कार नहीं करेगा, बल्कि जो ताकत जनता को दी गई है, उसी का प्रयोग करेगा। राज्य भर के होमगार्ड जवान मतदान के दिन नोटा को अपना वोट देकर राज्य सरकार के इस कार्रवाई का विरोध करेंगे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular