मिरर मीडिया : भेलाटांड़ में बुधवार की रात विजय कुमार की हत्या के मामले में बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जीजा विजय कुमार की हत्या के मामले में साले अभिषेक महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ही साला अभिषेक घर से फरार था। और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर अनुसंधान कर अभिषेक को पकड़ा तो पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अमर पांडे ने बताया कि बरवाअड्डा थाना अंतर्गत भेलाटांड़ में 23 नवंबर की रात विजय कुमार की हत्या की घटना हुई थी, जिसके बाद अनुसंधान कर पूरे मामले पर उद्भेदन किया गया है। विजय कुमार ने प्रेम विवाह किया था जिसके बाद लड़की पक्ष को विवाह नागवारा था। मृतक घटना के दौरान अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में प्रभातम मॉल के पास रहता था। पत्नी के द्वारा अपने मायके के लिए कुछ खाद्य पदार्थ अपने पति के द्वारा भेजा गया था। विजय कुमार जब खाद्य सामग्री उसे मायके पहुंचा कर वापस आ रहा था तो उसके 20 वर्षीय साले अभिषेक महतो के द्वारा अंधेरे में छिपकर बांस के मोटे डंडे से विजय कुमार के ऊपर लगातार प्रहार किया गया। जिसके बाद विजय कुमार लहालहून हो गया। जिसके बाद इलाज के क्रम में एसएमएमएमसीएच में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।