Bihar: प्रशांत किशोर के हमलों से बौखलाई बीजेपी, जन सुराज पार्टी अध्यक्ष की उम्र पर उठाया सवाल

Reena Sharma
3 Min Read

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बीजेपी नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। प्रशांत किशोर ने सोमवार को बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। पीके ने सम्राट चौधरी को हत्या के 6 मामलों में आरोपी होने का दावा किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तमाम गंभीर आरोपों के साथ उम्र में हेराफेरी का आरोप भी लगाया था अब बीजेपी की ओर से पलटवार किया गया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दानिश इकबाल ने जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की उम्र पर सवाल उठाया है।

उदय सिंह को बताया “उम्र चोर

दानिश इकबाल ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने लिखा कि – “सबूत के साथ – प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू, बिहार के सबसे बड़े उम्र चोर हैं। जब 2004 लोकसभा के चुनाव लड़े तब पप्पू 44 साल के थे। फिर 2009 में लोक सभा चुनाव में 57 साल के हो गए। मात्र 5 साल में 13 साल बढ़ गया अरे भाई कौन सा शिलाजीत लिए थे ??

Advertisement

उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए-दानिश

दानिश यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, ये पीके रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के सम्राट चौधरी को उम्र चोर बोल रहा है। जब ये उम्र चोर बोल रहा था उसके बगल में उदय सिंह बैठा हुआ था। पहले तो इतना बड़ा उम्र घोटाला करने के लिए इलेक्शन कमीशन को उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए और पीके को बताना चाहिए क्यों अलग-अलग बर्थ डेट बताया गया। उदय सिंह अपना कौन सा कांड बचाने के लिए ये सब किया था ??

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर आरोप

इससे पहले प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने 2020 के चुनाव में दिए हलफनामे में अपनी उम्र 51 साल लिखी थी। इस हिसाब से 1995 में उनकी उम्र करीब 25-26 साल होनी चाहिए थी। बावजूद इसके, अदालत ने उन्हें उस वक्त 15 साल का मान लिया और अभियुक्त होने के बावजूद जेल से बरी कर दिया। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि यह मामला सात लोगों की हत्या से जुड़ा था। उनका कहना है कि इतने गंभीर अपराध में अभियुक्त होने के बावजूद गलत उम्र बताकर बच निकलना न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जब तक किसी आरोपी को कोर्ट से क्लीन चिट नहीं मिलती, तब तक उसे जेल में रहना चाहिए।

Share This Article