चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा एक्शन, तीनों आरोपियों को 13 दिन की पुलिस रिमांड

KK Sagar
1 Min Read

बारासात अदालत ने सुनाया आदेश, पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की रिमांड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में बारासात अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में गिरफ्तार मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को 13 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने 13 दिन की हिरासत की अनुमति दी।

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे चंद्रनाथ रथ

मृतक चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक बताए जा रहे हैं। उनकी हत्या के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

पुलिस करेगी गहन पूछताछ

जांच एजेंसियों का मानना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या के पीछे की साजिश, घटना में शामिल अन्य लोगों और इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....