बहरागोड़ा में बालू माफिया पर बड़ा एक्शन: 6 हाइवा जब्त, उपायुक्त की दोटूक-अवैध खनन किया तो खैर नहीं

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर :जिले में अवैध खनन और बालू के काले कारोबार में लिप्त माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।उपायुक्त राजीव रंजन के सख्त निर्देश के बाद खनन टास्क फोर्स ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी कर बालू का अवैध परिवहन कर रहे छह बड़े हाइवा वाहनों को रंगे हाथों दबोच लिया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

इन नंबरों के वाहनों पर गिरा कानून का डंडा
​जिला खनन कार्यालय की टीम ने जिन छह हाइवा वाहनों को जब्त किया है, वे सभी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पंजीकरण नंबर वाले हैं। जब्त किए गए वाहनों के नंबर WB33M-8061, WB33F-1146, WB29C-2785, ​WB33F-3007, WB33F-2673, WB33N-8998 है।

थाने में कस्टडी: जब्त किए गए सभी छह वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बहरागोड़ा थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। जिला खनन कार्यालय द्वारा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की दोटूक: जारी रहेगी सर्जिकल स्ट्राइक
​जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए अवैध कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया है। उपायुक्त ने साफ कर दिया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक अभियान और तेजी से चलाए जाएंगे।

आम जनता से अपील: बनें प्रशासन की आंख-कान
​प्रशासन ने इस लड़ाई में आम नागरिकों से भी सहयोग मांगा है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि अगर किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन, बालू या अन्य खनिजों का अवैध भंडारण और परिवहन हो रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और त्वरित एक्शन लिया जाएगा।

Share This Article