रेलवे का बड़ा फैसला: 28 सितंबर से बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय, 51 ट्रेनें कैंसिल

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्थित चेगैल यार्ड के आधुनिकीकरण और रीमॉडलिंग कार्य के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़े मेगा ब्लॉक (ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक) को मंजूरी दे दी है। इस तकनीकी कार्य के कारण 28 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच हावड़ा-मुंबई रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। अलग-अलग तारीखों में कुल 51 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई प्रमुख ट्रेनों के समय में फेरबदल और शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।

प्रमुख रद्द रहने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें
​हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस: 9 व 11 अक्टूबर
​हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 9 व 11 अक्टूबर
​कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर
​जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर
​शालीमार-भोजूडीह-शालीमार आरण्यक एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर
​हावड़ा-दीघा-हावड़ा ताम्रलिप्ता एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर
​हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
​हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
​हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
​हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
​रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर: 10 अक्टूबर
​बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर: 11 अक्टूबर
​संतरागाछी-पुरुलिया-संतरागाछी रूपाशी बांग्ला एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर

देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें (रिशेड्यूल)
​एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 4 घंटे
​पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 4 घंटे
​मुंबई-हावड़ा मेल: 9 अक्टूबर को 2 घंटे
​पोरबंदर-संतरागाछी कवि गुरु एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 2 घंटे
​गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस: 29 सितंबर को 5 घंटे, 4 व 6 अक्टूबर को 4.30 घंटे
​सिलचर-कोयंबटूर एक्सप्रेस: 6 अक्टूबर को 3.30 घंटे
​हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 1 घंटे
​न्यू तिनसुकिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 7 घंटे
​हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को 2 घंटे
​हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को 1 घंटे
​हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को 1 घंटे
​डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस: 28 सितंबर व 6 अक्टूबर को 3 घंटे, 5 व 9 अक्टूबर को 4 घंटे

सारंडा पैसेंजर 15 अगस्त तक रद्द, यात्रियों व व्यापारियों में नाराजगी
​श्रावणी मेले के दौरान रद्द की गई सारंडा पैसेंजर (चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर/सारंडा पैसेंजर) की रद्दीकरण अवधि को रेलवे ने 15 अगस्त तक आगे बढ़ा दिया है। इस ट्रेन का परिचालन न होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों में ठहराव न दिए जाने के कारण लोगों को सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ​इसके अलावा, हावड़ा-मुंबई मेल (12810) को 6 से 21 अगस्त के बीच बीच में ही (शॉर्ट टर्मिनेट) रोका जाएगा।

Share This Article