कपाली में बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹16.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली (बंधुगोड़ा) में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त ड्रग्स की कीमत लगभग साढ़े सोलह लाख रुपये आंकी गई है।

किराए के कमरे से चल रहा था नशे का काला खेल
​पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ड्रग पेडलर महाराजा अली ने कपाली के बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान का मकान किराए पर लिया था। इसी कमरे को उसने अपना ठिकाना बनाया था और यहीं से वह अपने सहयोगियों के साथ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
​पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है
​महाराजा अली (निवासी: कमलपुर, सीनी) – मुख्य आरोपी
​असगर अली (निवासी: बंधुगोड़ा)
​शबरम परवीन (निवासी: मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर)

Advertisement

वहीं मुख्य आरोपी महाराजा अली का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मानगो, साकची और आरआईटी थानों में पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं।
​पुलिस की छापेमारी में न केवल ड्रग्स बल्कि तस्करी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी मिले हैं। ब्राउन शुगर कुल 82.80 ग्राम (679 पुड़िया), 599 सफेद पुड़िया (53.50 ग्राम), ​80 लाल पुड़िया (11.60 ग्राम), 4 पारदर्शी प्लास्टिक पाउच (17.70 ग्राम) बरामद किए गए है। एक बुलेट और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 2 एंड्राइड फोन और 2 की-पैड मोबाइल, ड्रग्स तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी जब्त किया गया है। ​इस सफल अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द बिन्हा ने किया। टीम में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिता सोरेन, खुर्शीद आलम और अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से आ रही थी और इसके मुख्य खरीदार कौन थे।

Share This Article