पलामू को बड़ी सौगात: शेरघाटी-कजरी नई रेलवे लाइन को मिली स्वीकृति

Reena Sharma
2 Min Read

पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सतत पहल के फलस्वरूप पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत शेरघाटी, गया (बिहार) किमी 0.00 से कजरी, पलामू (झारखंड) किमी 107.894 के बीच नई ब्रॉड गेज (BG) रेलवे लाइन के निर्माण हेतु ₹2,627.29 करोड़ की लागत से विस्तृत प्राक्कलन को रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह नई रेलवे लाइन केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि पलामू एवं आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों की पहुंच बेहतर होगी।

इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के पीछे क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और सांसद विष्णु दयाल राम की निरंतर पहल रही है। सांसद ने रेलवे की जोनल एवं मंडल स्तरीय बैठकों में लगातार इस विषय को उठाया, लोकसभा में शून्यकाल एवं नियम 377 के माध्यम से मामले को प्रमुखता से रखा, लगातार पत्राचार किया तथा व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। आज इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

पलामू के विकास की यात्रा निरंतर जारी है—नया पलामू, विकसित पलामू!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक एवं जनहितकारी परियोजना की स्वीकृति के लिए सांसद विष्णु दयाल राम ने यह स्वीकृति पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

Share This Article