देवघर से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां National Investigation Agency (NIA) और Jharkhand Anti-Terrorism Squad की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध हथियार तस्करी से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई। टीम ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, जिसके दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से नगर थाना में लगातार पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक जांच में यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए Jharkhand Police की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड भी जांच में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। स्थानीय पुलिस बल की तैनाती के साथ हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।
फिलहाल एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस कार्रवाई से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
NIA और झारखंड ATS की संयुक्त टीम द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से नगर थाना में पूछताछ जारी है।

