बिहार कांग्रेस ने मोदी और उनकी मां पर किया विवादित वीडियो पोस्ट, निशिकांत दुबे बोले – घटिया लोगों की घटिया मानसिकता

KK Sagar
1 Min Read

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार कांग्रेस के एक हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो को साझा किया है।

https://x.com/nishikant_dubey/status/1966339784156262663?t=KLta-14EGVMkzm_nKve7Fw&s=19

वीडियो में दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपने में अपनी मां को देख रहे हैं और उनकी मां नोटबंदी के दौरान लंबी लाइनों में खड़े करने सहित बिहार में गंदी राजनीति को लेकर टिप्पणी कर रही हैं।

इस पर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा –
“घटिया लोगों की घटिया मानसिकता। प्रधानमंत्री जी की मां को तो छोड़ दो। गांव का गरीब आदमी प्रधानमंत्री बना है यह तो पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ है। जीवनभर उन्हें मौत का सौदागर कहते रहे, अब तो नीचता की पराकाष्ठा है।”

दुबे ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की मां को राजनीति में घसीटने का आरोप लगाते हुए इसे स्तरहीन बताया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....