Bihar: लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज वापस आएगा, खगरिया की रैली में आरजेडी-कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर ताबड़तोड़ तीखे हमले किए। शाह ने खगड़िया में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव यह तय करेगा कि राज्य में फिर से ‘जंगलराज’ की वापसी होगी या जनता विकास की राह चुनते हुए एनडीए को ही समर्थन देगी।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि, आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है। आज दुनियाभर में बिहार में नहाय खाय की विधि के साथ छठ का महापर्व शुरू हो गया है। इसके साथ ही गृह मंत्री बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। शाह ने कहा कि मैं छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा बिहार हमेशा जंगलराज से मुक्त रहे। बिहार कभी जंगलराज का शिकार नहीं होगा और बहू-बेटियां सुरक्षित रहेंगी।

एनडीए पांच पांडवों का गठबंधन- शाह

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि एनडीए पांच पांडवों का गठबंधन है और इसके शासनकाल में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। अमित शाह ने दावा किया कि एनडीए के शासन में हत्या के मामलों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है और डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज वापस आएगा- शाह

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री चुनने का नहीं, बल्कि बिहार में विकास की दिशा तय करने वाला है। उन्होंने कहा, लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज वापस आएगा। गृह मंत्री शाह ने कहा लालू जी के बेटे बिहार में हत्या की बात कर रहे थे, डकैती-फिरौती की बात कर रहे थे। ये तो ऐसी बात है सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज से मुक्ति- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, आपके शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, नरसंहार रोज की बात बन गई थी। बिहार से इंडस्ट्री चली गई और बिहार को पिछड़ा बनाने का काम आपने किया। बिहार को बीस साल के नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने जंगलराज से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद को समाप्त किया और हमने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया। शाह ने कहा कहा कि अब डबल इंजन की सरकार बिहार को आगे ले जाने के लिए तैयार है।

Share This Article