Bihar: पटना में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए

Reena Sharma
4 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार काफ़ी गंभीर है। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पटना में आज़ादी के बाद पहली बार सीडब्लूसी की बैठक का आयोजन किया गया। राहुल गांधी दो सप्ताह तक बिहार के अलग अलग शहरों में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घूमे, वहीं अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मोर्चा संभाला है। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बिहार की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने अपने बिहार दौरे के दौरान राजधानी पटना पहुंचीं, जहां उन्होंने सदाकत आश्रम में 200 महिलाओं संग सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने नीतीश सरकार की ओर से आज लॉन्च की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि कौन सी पार्टी सम्मान दे रही है। सम्मान ये नहीं है कि आप चुनाव से पहले दस हजार रुपये दे दें। महिलाओं को खरीदने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

सरकार की मंशा पर सवाल उठाया

प्रियंका गांधी ने इस योजना को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि चुनाव से ठीक पहले इन्हें महिलाओं की याद क्यों आ गई? पिछले 20 साल से सरकार में कौन है? इन बीस साल में महिलाओं के लिए इन्होंने क्या किया? पिछले 20 साल तक नीतियां किसने बनाईं? तो फिर पिछले 20 साल में आपको 10,000 रुपये क्यों नहीं दिए? सरकार ने यह भी नहीं बताया कि यह राशि हर महीने मिलेगी या नहीं। यह भी क्यों नहीं बताया कि अब आपकी कीमत सिर्फ 10,000 रुपये रह गई है?

बदलाव के लिए वोट डालने की अपील

कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये सही है कि चुनाव आ रहा है और नेता सोचते हैं कि एक स्कीम निकाल कर दस हजार रुपये पकड़ा दो और बस हो गया, क्या ये सही है। जितना आपका संघर्ष है उतना सभी का संघर्ष है। हम इन संघर्षों को शक्ति में बदलें। बीस सालों से आपके जीवन में बदलाव और तरक्की नहीं हुई है। आपके पास वोट है और इसको समझदारी से डालें। बदलाव लाने के लिए आपको वोट डालना है। मेरे भाई ने पूरे देश में संघर्ष किया है ताकि देश में सामाजिक समानता लाई जाए और वो सामाजिक समानता आपके लिए भी है।

25 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू करेंगे-प्रियंका महिलाओं के साथ संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, हम सबके अलग-अलग संघर्ष है। इसको शक्ति में बदले। हमारी सरकार आई तो हम आपके सम्मान के लिए हर माह 2500 रुपये देंगे। हमने तय किया है कि राजस्थान में जो 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू किया गया था वो हम बिहार में भी लागू करेंगे। हम भूमिहीन परिवार को जमीन दिलाएंगे। इस जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जायेगा, जिससे जमीन आपकी हो। ये आपका सम्मान है जिसको मैं समझ रही

Share This Article