Bihar: ललन सिंह ने राहुल गांधी को बोला ‘मेंढक’, कहा- वे राजनीति में इधर-उधर उछलते रहते हैं

Reena Sharma
2 Min Read

केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘मेंढक’ बता डाला। ललन सिंह ने कहा कि राहुल राजनीति में इधर-उधर उछलते रहते हैं। ललन सिंह ने यह टिप्पणी कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के दौरान कही।

कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप

बेलछी में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के दौरान ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश और जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है। पार्टी की विचारधारा कमजोर हो चुकी है और नेतृत्व दिशाहीन नजर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ अवसरवादी राजनीति कर रही है।

Advertisement

राहुल गांधी पर तीखा हमला

इस दौरान राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब मेढक की तरह राजनीति में इधर-उधर उछलते रहते हैं। 

लालू यादव पर भी बोला हमला

ललन सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, लालू यादव ने कभी जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की पहल नहीं की। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सामाजिक न्याय और पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करते रहे हैं।

Share This Article