Bihar: ‘जो हुआ ठीक हुआ…’ पूर्व IPS अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप का रिक्शन, पुलिस का किया समर्थन

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पटना में शुक्रवार शाम पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है। अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने तीखा तंज कसा है।

अमिताभ दास पर तेज प्रताप का तंज

पटना पुलिस ने शुक्रवार की शाम अमिताभ दास को नीट छात्रा मौत मामले में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में उनके पाटलिपुत्रा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमिताभ दास बेमतलब के बयान देते रहते हैं। तेज प्रताप यादव तंज कसते हुए कहा कि “वे कुछ भी अल्ल-बल्ल बोलते रहते हैं।”

देर से ही सही पर तंदुरुस्त कार्रवाई-तेज प्रताप

तेज प्रताप ने कहा, सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है, हालांकि यह पहले ही हो जाना चाहिए था। लेट आए लेकिन तंदुरुस्त कार्रवाई हुई है। ऐसे-ऐसे लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बिना सोचे-समझे कोई आरोप लगा देना, कुछ भी बोल देना ठीक बात नहीं है।”

खुद पर की गई बयानबाजी को किया याद

तेज प्रताप ने आगे कहा कि “कुछ दिन पहले मुझ पर भी झूठे और गुमराह करने वाले कमेंट्स किए गए थे, जबकि उनका कोई आधार नहीं था। और अब जिस तरह से वे निशांत पर आरोप लगा रहे हैं, वह भी गलत और बेबुनियाद है। उनके लगाए जा रहे आरोप साबित नहीं हुए हैं, इसलिए वे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। मैं उन्हें पूरी तरह खारिज करता हूं।

तेज प्रताप को लेकर क्या कहा था अमिताभ दास ने?

अमिताभ दास ने तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास छीने जाने पर तंज कसते हुए कहा था कि “वे दो पत्नियों के पति हैं। सरकारी आवास छीने जाने से उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी; वे किसी के साथ भी रह सकते हैं।” पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के इस बयान पर तेज प्रताप ने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Share This Article