Homeधनबादझरिया सिंदरी मुख्य सड़क पर अज्ञात हाईवा की चपेट में आया बाइक...

झरिया सिंदरी मुख्य सड़क पर अज्ञात हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार की मौके पर मौत : लोगों ने मार्ग जाम कर मुआवजे की मांग की

मिरर मीडिया : जोड़ापोखर थाना अंतर्गत झरिया सिंदरी मुख्य सड़क पर अज्ञात हाईवा ने एक बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। जिसके बाद मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शालीमार मुंडा पट्टी के निवासी के रूप में किया गया है।

वहीं दुर्घटना के बाद हाईवा चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश दिखा जबकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख कर मुआवजे की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम किया है। लोगों ने जमकर नारेबाजी लगाई और शहर में हाईवा संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इधर घटना की खबर पाकर मौके पर जोरापोखर थाना की पुलिस पहुंची।

प्राप्त सूचना के मुताबिक सड़क किनारे जेएमसी कंपनी द्वारा पाइप बिछाने के लिए पानी के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। जिससे वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रहीं है। वहीं लोगों का कहना है कि गड्ढे के कारण यह दुर्घटना घटी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular