धनबाद – होली के रंग में रंगे भाजपाई : भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की होली मिलन समारोह
1 min read
मिरर मीडिया : जोड़ा फाटक स्तिथ संगम वाटिका में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से सांसद पी एन सिंह मौजूद रहें। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आए सांसद पी एन सिंह ने बताया की होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीता का पर्व है। आज मैं यहां आया हूं जहां समाज के सभी वर्ग से लोग आए हुए है। मैं सभी धनबाद वासियों को होली की हार्दिक बधाई देता हूं साथ ही कामना करता हूं की इस साल भी सभी लोग ये पर्व धूम धाम से मनाए।

वही कार्यक्रम के आयोजनकर्ता रूपेश सिन्हा ने भी सभी धनबाद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा की होली में हमें अपनी बुराइयों को जलाकर अच्छाई को अपनाना चाहिए।