Homeराजनीतिसलमान खुर्शीद की पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या पर फूटा भाजमो का...

सलमान खुर्शीद की पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या पर फूटा भाजमो का गुस्सा, पुस्तक को राज्य सहित देश में प्रतिबंधित करने की मांग की

जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा जिला समिति ने कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन साकची गोलचक्कर पर किया। यह विवाद सलमान खुर्शीद की पुस्तक “सनराईज ओवर अयोध्या को लेकर हुआ।सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में मौजूदा हिंदुत्व पर लिखा है कि मौजूदा हिंदुत्व चलन इस्लामिक आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम जैसी ही है। जिसको लेकर भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का गुस्सा फूटा। मोर्चा ने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब उसकी आतंकी मानसिकता को दर्शाता है एवं हिन्दू अस्मिता का हनन है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया एवं मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह माँग किया कि सलमान खुर्शीद की किताब को झारखंड के साथ- साथ पुरे देश में प्रतिबंधित किया जाए। अन्यथा भारतीय जनतंत्र मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुबोध वास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा,जिलामहामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंजु सिंह , कुलवीन्दर सिंह पन्नू , अजय सिन्हा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों ) व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, इंद्रजीत सिंह, राजीव चौहान, काशीनाथ प्रधान, शुभम् विश्वकर्मा,सुमित साहू,राजन सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद,राजीव चौहान, शेषनाथ पाठक,जोगिन्दर सिंह, सीमा दास, नागेन्द्र सिंह, विनोद यादव, अभिजित चन्द्रा, रोचित जैसवाल, शक्ति सिंह, गुड्डू सिंह, साकेतानन्द सिंह उज्जैन, संतोष भगत, बलकार सिंह, दुर्गा राव, राजु सिंह, विजय सिंह, कैलाश झा, असीम पाठक, पंकजसिंह, गुड्डू सिंह, राकेश मंडल, आयुष कुमार, विवान सिंह, राजु सिंह, आकाश शाह, शंकर कर्मकार, संजीव कामत,विजय सिंह, किरण देवी,सरस्वती खामडी, काकोली मुखर्जी, चंदन सिंह, विक्की यादव, किशोर कुमार, दुर्गा राव, भरत पांडेय, रवि सरकार, रंजिता राॅय, गणेश चन्द्रा, राजन कुजुर्, राजेश झा एवं सभी मंच मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Most Popular