धनबाद में प्रतिदिन लगभग 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हो रहा है प्रभावित : लगातार चौथे दिन 2% कृषि बाजार शुल्क का विरोध : व्यापारियों ने निकाला बाईक रैली
1 min read
मिरर मीडिया : लगातार चौथे दिन भी बजार शुल्क के विरोध में व्यापारीयों का आक्रोश सड़क पर दिखा। बता दें कि बाजार शुल्क बढ़ाने का व्यापारीयों ने विरोध जताते हुए चौथे दिन बाईक रैली निकाला।
विदित हो कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में 2% कृषि बाजार शुल्क का विरोध किया जा रहा है। धनबाद बाजार समिति व व्यापारियों ने इसे कृषि, व्यापारियों सहित आम जनता के हित में नहीं बताया है और अतिरिक्त बोझ बनने से महंगाई बढ़ने की बात कही है।
इधर लगातार चौथे दिन अनाज व्यापार बंद होने से रोजाना करोड़ों का घाटा हो रहा है जबकि इसका असर आम जनजीवन पर साफ देखा जा सकता है। रैली के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि अकेले धनबाद में लगभग 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार प्रतिदिन प्रभावित हो रहा है जबकि पूरे राज्य में करीब 300-400 करोड़ का व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं इन सब के कारण सरकार को GST के रूप में मिलने वाला 5% का टैक्स भी नहीं मिल पा रहा है।