HomeUncategorizedलालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष स्व. रामजी यादव...

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष स्व. रामजी यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

मिरर मीडिया : लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष पत्रकार स्व. रामजी यादव की शुक्रवार को 9वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इस बाबत उनके तैलीय चित्र पर स्वजनों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं रामजी यादव का सपना था की धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम की स्थापना की जाए। उसी के फलस्वरूप

गौरतलब है कि तीन मित्र स्व. रामजी यादव, स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना वर्ष 2006 में की थी। स्व. रामजी यादव आज का सच न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे।

मौके पर विजय सिन्हा, वरुण वैद्य, गोपाल चौबे, अजय सरोज, आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सचिव डॉ देवेंद्र सरण, राजेश कुमार, विनोद कुमार सहित आश्रम में निवास करने वाले सभी बुजुर्गों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने स्व. रामजी यादव के 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular