HomeELECTIONसांसद विद्युत महतो की जीत पर जश्न का माहौल, हैट्रिक के बाद...

सांसद विद्युत महतो की जीत पर जश्न का माहौल, हैट्रिक के बाद क्या है कहना, देखे वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की जीत पर जश्न का माहौल है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। मिठाईयां बांटी जा रही है। पटाखे फोड़े जा रहे है। जीत की घोषणा के साथ ही भाजपाईयों ने मतगणना केंन्द्र के बाहर जमकर जश्न मनाया। ढ़ोल नगाड़ो के बीच कार्यकर्ताओं ने को-ऑपरेटिव कॉलेज के बाहर खुशी का इज़हार किया। बता दें कि सांसद ने जीत की हैट्रिक लगाई है। यहीं नहीं वह इस सीट पर हैट्रिक लगाने वाले पहले प्रत्याशी बन गए है। इसके पहले कोई भी सांसद इस सीट से 2 बार से अधिक बार सांसद नहीं रह सका था।

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के विद्युत वरण महतो ने झामुमो के समीर मोहंती को शिकस्त दी है। इस मौके पर उन्होंने जनता के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी और धूप में भी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। सभी के सामूहिक प्रयास से जीत हासिल हुई है। वहीं जनता को उन्होंने आश्वस्त किया है कि वह जनता के लिए काम करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार उनकी प्राथमिकता होगी। वह जनता की सेवा के प्रति समर्पित है। विकास कार्यों में तेजी लाएंगे।

Most Popular