Homeझारखंडबिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार : आने...

बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार : आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने की उम्मीद

मिरर मीडिया : ठंड के मौसम में हरियाणा और दिल्ली में गरज, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की सी वर्षा हुई है। IMD ने अनुमान जताया है कि बुधवार से मध्य भारत में रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की माने तो मंगलवार के दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,  बिहार और झारखंड में ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की उम्मीद जताई है, जिस वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।

IMD के अनुसार, आने वाले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग जगहों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की  भविष्यवाणी की गई है।

इधर अगले 3 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिक बारिश और दक्षिणी राज्यों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। बता दें, IMD ने  मछुआरों के लिए अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार और बुधवार (नवंबर28-29) को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर, बुधवार से शुक्रवार (नवंबर 29-30) तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य खाड़ी में न जाने की गुजारिश की है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular