केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंगलवार 20 मई 2026 को भारत सरकार के “सघन 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत उन्मूलन अभियान” के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम की तीसरी कड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ओपीडी परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती प्रेक्षी श्रीवास्तव ने टीबी मरीजों के लिए उचित पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में पोषण की भूमिका तथा विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों के लाभ के बारे में बताया। साथ ही टीबी की रोकथाम और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में संतुलित खानपान की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान डॉ. गोविन्द प्रसाद ने भी टीबी मरीजों में पोषण की आवश्यकता और उसके स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने सामुदायिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उचित पोषण और जागरूकता के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वीटी कुमारी द्वारा किया गया। इस जागरूकता अभियान में 80 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया तथा टीबी और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त

