उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा बैठक की।
अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। इनमें महत्वपूर्ण शिकायतों को उपायुक्त द्वारा स्टार मार्क कर संबंधित अधिकारियों को जांच एवं निष्पादन के लिए भेजा जाता है।
इसी क्रम में आज लंबित स्टार मार्क शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

