Homeराज्यआंध्रप्रदेश12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, PM मोदी...

12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, PM मोदी समेत NDA के तमाम नेता होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू: टीडीपी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन लिया गया है। बुधवार यानी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उधर, सहयोगी दल जनसेना विधायक दल की बैठक मंगलवार सुबह मंगलागिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता चुना गया।

नायडू के नाम पर सर्वसम्मति से लगी मोहर

मालूम हो कि विजयवाड़ा में तेलुगू देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नायडू के नाम पर मोहर लगाई गई। आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण भी एनडीए की बैठक में पहुंचे। दोनों ने सीएम उम्मीदवार के रूप में चंद्रबाबू नायडू को समर्थन दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह नायडू को सर्वसम्मति से टीडीपी विधायक दल का नेता चुना गया था।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में केसरापल्ली आईटी पार्क में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली से सुबह 10:40 बजे गन्नावरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

आंध्र प्रदेश में NDA को मिला प्रचंड बहुमत

आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं। चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम (टीडीपी) को प्रचंड बहुमत मिला। टीडीपी ने 135 सीटों पर कब्जा किया। आठ सीटों पर भाजपा और 21 पर जनसेना को जीत मिली। सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को सिर्फ 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Most Popular