Homeपश्चिम बंगालकोलकाताहेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती...

हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मिरर मीडिया : हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी के पैर और कमर में चोट है। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भर्ती कराया गया है। उनकी चिकित्सा के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। फिजिककल मेडिसिन के डॉक्टर राजेश प्रमाणिक, डॉ आलेख पंडित (न्यूरो) और डॉ अर्चना सिन्हा ( रेडियोलॉजी) इस बोर्ड में हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की सेवक एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान वह घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर जलपाईगुड़ी के मालबाजार में मुख्यमंत्री की पंचायत चुनाव के लिए गईं थीं। पत्रकार बिस्वा मजूमदार और मुख्यमंत्री के अंगरक्षक स्वरूप गोस्वामी भी मौजूद थे। बीच-बीच में आसमान में अंधेरा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई।

नीचे बैकुंठपुर का घना जंगल होने के कारण वह तुरंत हेलीकॉप्टर को नहीं उतार सका। कुछ ही देर में पायलट को सेवक का एयरबेस दिख गया। जहाँ उन्होंने आपात लैंडिंग कराई।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular