विगत चार महीनों में दूसरी बार मिलेंगे दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री : कई मसलों पर हो सकती है चर्चा

मिरर मीडिया : विगत चार महीनों में दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री की मुलाक़ात होने वाली है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात करेंगे।

लिहाजा सियासी हलचल तेज हो गई है। इधर बता दें कि केजरीवाल सरकार की ही तर्ज पर सोरेन ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की पहल की है। राज्य में चुने गए स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र की सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश, दिल्ली एवं झारखंड में ईडी और आईटी की हाल की कार्रवाइयों और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि दोनों के मसलें और मुद्दे अलग है पर दोनों ही भाजपा सरकार पर हमलावर हैं।

यहाँ यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होंगी कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी विपक्षी एकजुटता के लिए अलग-अलग स्तरों पर कोशिश हो रही है।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles