CM हेमंत सोरेन ने की आदिवासी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा : कहा इस वर्ष और भी भव्य और वृहत स्तर पर महोत्सव का होगा आयोजन
1 min read
मिरर मीडिया : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड के रांची में होने वाले आदिवासी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की।
बता दें कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची में 9 एवं 10 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाले झारखण्ड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
वहीं उन्होंने कहा कि इस वर्ष और भी भव्य और वृहत स्तर पर महोत्सव का आयोजन होगा। ताकि यहां की जनजातीय कला-संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, वेश भूषा और भाषा को विश्व पटल में पहचान मिल सके। झारखण्ड आदिवासी महोत्सव से जनजातीय जीवन दर्शन को देश- दुनिया में अलग पहचान मिलेगी।