Bihar:बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद, सीएम नीतीश ने 71 पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक यातायात और यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास से नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। इन नए पुलिस वाहनों के माध्यम से कई जिलों से जुड़े नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण

नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन नए पुलिस वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और विभिन्न जिलों से जुड़े शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण से पहले उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

Advertisement

सड़क-पुल निर्माण परियोजनाओं का भी शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजीव नगर और आनंदपुरी नालों पर सड़क-पुल निर्माण परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। बताया गया कि इन दोनों नालों पर बनने वाली सड़कों और पुलों से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि लोग इस इलाके में सुरक्षित और तेज गति से यात्रा कर सकेंगे। इन नालों पर बनने वाली सड़क से पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव आने की भी उम्मीद है।

Share This Article