Homeदेशकोरोना अपडेट - बीते 24 घंटे में 39,361 नए मामले आए वहीं...

कोरोना अपडेट – बीते 24 घंटे में 39,361 नए मामले आए वहीं 35,968 लोग हुए ठीक

मिरर मीडिया : पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में उतारचढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते दिन 39,361 नए मामले आए वहीं 35,968 लोग ठीक हुए। अब तक 416 लोगों की मौत हो चुकी है। नए आंकड़ों के बाद देश में फिलहाल 4,11,189 एक्टिव केस, 3,05,791,06 डिस्चार्ज्ड और 4,20,967 की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोविड के एक्टिव मामलों में 2977 केस की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 31,411,262 हो गई है।

आपको बता दें कि देशभर में टीकाकरण भी रफ़्तार में है अबतक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 43,51,96,001 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 45.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं तथा 11,79,010 अन्य खुराकों की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है। रविवार सुबह आठ बजे तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 42,08,32,021 खुराकों का इस्तेमाल हो चुका है। इनमें बर्बाद हो चुकी खुराक भी शामिल हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular