मिरर मीडिया : भारत ने बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,847 नए मामले दर्ज किए हैं। जबकि गुरुवार को 12,213 मामले दर्ज किये गए थें। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जबकि 7,985 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। आपको बता दें कि देश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या अब 63,063 है।
भारत में अबतक कुल 4 करोड़ 32 लाख 70 हजार 577 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 82 हजार 697 लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि अबतक कुल 5 लाख 24 हजार 817 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 1,95,84,03,471 वैक्सीन डोज लगाया जा चुका है।