धनबाद नगर निगम ने शहर में संचालित बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल और रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर इंफोर्समेंट टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया, जिससे कई प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान पंचशील मैरिज हॉल, तमाशा मैरिज हॉल, आमंत्रण मैरिज हॉल, ट्यूलिप मैरिज हॉल, मिलानो मैरिज हॉल, द रीत मैरिज हॉल एंड रिजॉर्ट, गीता रानी मैरिज हॉल, टीएमजी रिजॉर्ट एंड मैरिज हॉल, सेलिब्रेशन मैरिज हॉल एंड रेस्टोरेंट, एसबी इंटरनेशनल बैंक्वेट हॉल समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
चौंकाने वाली बात ये रही कि इन अधिकांश प्रतिष्ठानों के पास जरूरी रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। नियमों को ताक पर रखकर लंबे समय से संचालन किया जा रहा था।
नगर निगम की टीम ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

