जमशेदपुर में दो जगहों पर हवाई फायरिंग, दहशत फैला रहे अपराधी
1 min read
जमशेदपुर : इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंंद है और दिनदहाड़े दहशत फैला रहे है। एक ओर सोमवार को जहां अपराधियों ने गोलमुरी टिनप्लेट गोलचक्कर के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। वहीं आज जमशेदपुर कोर्ट परिसर में भी गोली चली। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। गोलमुरी थाना क्षत्र के टिनप्लेट चौक पर पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने घटना स्थल से तीन धोखा भी बरामद किया है। गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हवाई फायरिंग की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी ओल्ड केबुल बस्ती की ओर फरार हो गए। फिलहाल सभी सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान की जा रही है। वहीं इस घटना से 1 घंटे पहले ही जमशेदपुर कोर्ट परिसर के तीन नंबर गेट के पास भी फायरिंग की घटना हुई। कोर्ट परिसर के बाहर अपराधियों ने नवीन सिंह को निशाना बनाते हुए उसपर फायरिंग कर दी। हालांकि, समय रहते नवीन भागते हुए कोर्ट परिसर के अंदर चला गया जिससे उसकी जान बच गई। इधर अपराधी भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल मौके पर पहुंचे और नवीन से पूछताछ की। नवीन ने बताया कि आज एक मामले में कोर्ट में उसकी तारीख थी। कोर्ट में प्रस्तुत होकर वह बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी गेट नंबर तीन के बाहर एक व्यक्ति जिसने अपना मुंह बांधा हुआ था अचानक फायरिंग कर दी। घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों जगहों पर एक ही अपराधियों ने फायरिंग की है।