जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के भविष्य पर संकट! पूर्व CM ने संभाला मोर्चा, टाटा स्टील से सीधी बात की तैयारी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के भविष्य और इसके संचालन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ा बयान दिया है। शहर की खेल परंपरा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे इस मामले को लेकर जल्द ही टाटा स्टील के शीर्ष प्रबंधन से सीधी बातचीत करेंगे।

केवल स्टील सिटी नहीं, खेल नगरी भी है जमशेदपुर
​मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की पहचान सिर्फ उद्योगों से नहीं, बल्कि इसकी समृद्ध खेल विरासत से भी है। फुटबॉल इस शहर की रगों में बसता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा प्रबंधन और संबंधित पक्ष मिलकर सकारात्मक कदम उठाएंगे ताकि JFC और यहां की खेल गतिविधियों पर कोई आंच न आए।

उपचुनाव के नतीजों पर बोले- लोकल मुद्दों का असर, बीजेपी करेगी समीक्षा
​दूसरी ओर हालिया उपचुनाव परिणामों पर अपनी बात रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उप-चुनाव अमूमन स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं, इसलिए इनका असर राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय राजनीति पर नहीं पड़ता। बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया जैसे क्षेत्रों में भाजपा की उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न रहने पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन स्तर पर इसका गहन मंथन करेगी। कमियों को दूर कर भविष्य की मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी।

Share This Article