तेजी से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’,बांग्लादेश समेत भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश

Anupam Kumar
1 Min Read

देश: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल गया है।चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ शुक्रवार रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश तट को पार करेगा।

इस तूफान का असर बांग्लादेश के अलावा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिल रहा है। मिजोरम में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। आइजल में बारिश के कारण लोग घर के अंदर ही रहे। सड़कों पर कुछ वाहन ही नजर आए। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। राज्य में शनिवार तक भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने आइजल जिले में 17 से 18 नवंबर की सुबह के बीच 51 मिमी बारिश का अनुमान लगाया है। कोलासिब, लांग्टलाई और ममित जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। चक्रवाती तूफान शुक्रवार की रात या शनिवार की सुबह 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की गति के साथ बांग्लादेश तट पर पहुंचने से पहले सुंदरबन से होकर गुजरेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *