3 मार्च को अपहृत बच्चें का आज मिला शव : बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की कार्यशैली पर लगाया लापरवाही का आरोप : कहा इकलौते बेटे के मौत की कौन करेगा भरपाई
1 min read
मिरर मीडिया रांची : अपहरण और फिर हत्या का एक मामला रांची से है जिसके अलोक में आज भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की लापरवाही भरे कार्य पर सवाल खडे करते हुए आरोप लगाया है।
बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि रांची में 3 मार्च को आठ वर्षीय किशोर का अपहरण हो गया था जिसके बाद परिजन ने सोशल मीडिया के सहारे बच्चे की तलाश करना चाहा पर पुलिस ने ऐसा करने से परिजनों को मना कर दिया। और आज मंगलवार को किशोर का शव बरामद किया गया।
पुलिस की कार्यशैली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाबूलाल ने लिखा कि कौन करेगा घर के इकलौते बेटे के मौत की भरपाई?
राँची मे आठ साल के नन्हें शौर्य का अपहरण 3 मार्च को हो गया था। परिवार का आरोप है कि शौर्य के अपहृत होने के बाद सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए बच्चे के संबंध में सूचना जारी करना चाहते थे, ताकि शौर्य की तलाश हो सके। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से परिजनों को मना कर दिया।
आज नन्हें शौर्य का शव बरामद हुआ है। दोषी पुलिसकर्मी को सख्त सजा दे रांची पुलिस। ये लापरवाही एक परिवार को जीवन भर का दर्द दे गया। कौन करेगा घर के इकलौते बेटे के मौत की भरपाई