October 1, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

बड़ौदा घाट से बच्चें का मिला शव, लापता था विकास

1 min read

जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट से मंगलवार को शव बरामद किया गया। शव की पहचान 12 वर्षीय विकास के रूप में किया गया है। बताया जा रहा विकास सोमवार की दोपहर से ही अपने घर से लापता था। वह अपने दोस्तों के साथ खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला हुआ था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। परिवार के लोगों ने परेशान होकर घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में दूसरे दिन सुबह दी थी।

बागबेड़ा पुलिस का कहना है कि उन्हें सोमवार को ही एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद गोताखोरों का लगाकर नदी में खोजबीन भी की गयी थी। इस बीच कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार की सुबह बड़ौदा घाट की तरफ स्नान करने के लिये गये लोगों ने पुलिस को खबर दी कि एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव की पहचान की। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह दोस्तों के साथ स्नान करने गया होगा और डूब गया होगा। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.