चक्कर खाकर जेल में कुर्सी से गिरे संजीव सिंह : SNMMCH में कराया गया भर्ती : रागिनी सिंह ने कहा अंदरूनी चोट : रिपोर्ट आने का है इंतजार
1 min read
मिरर मीडिया : जेल में कुर्सी से गिरकर घायल हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह घायल हो गए हैं। बता दें कि इस दौरान पूर्व विधायक संजीव सिंह को सर में चोट लगी। जिसके बाद उन्हें SNMMCH में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वही पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डॉ लाल बहादुर ने बताया कि सर में चोट है और बैक साइड में कुछ समस्या है सीटी स्कैन करवाया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार डॉ सुनील कुमार , डाक्टर लाल बहादुर ,डॉ राजेश कुमार ,डॉ एस के चौरसिया डॉ अफताब डॉ एमके दुबे, सहित अन्य डॉक्टरों की निगरानी में संजीव सिंह का इलाज चल रहा है।
विदित हो कि इससे पहले भी कई बार अस्वस्थ होने के कारण संजीव सिंह ने समय समय पर इलाज कराया है। दाँत में दर्द के कारण भी उन्होंने इलाज कराया था जबकि उसके बाद भी वे कई दफ़ा अस्वस्थ हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

इधर SNMMCH पहुंची पूर्व विधायक की पत्नी रागिनी सिंह ने बताया कि कुर्सी पर बैठे थे चक्कर आने के बाद गिरने से ऐसी स्थिति हुई है अंदरूनी कुछ ज्यादा ही चोट लगी है बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गौरतलब है कि जेल में कुर्सी पर बैठने के दौरान पूर्व विधायक संजीव सिंह गिर गए थे जिसके बाद कोर्ट की इजाजत मिलने पर उन्हें SNMMCH में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हे बेहतर इलाज हेतु सीसीयू में शिफ्ट करने की प्रक्रिया की जा रही है।