गम्हरिया ओवरब्रिज से हाईवा चालक का शव बरामद, हत्‍या की आशंका

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : गम्हरिया स्टेशन के निकट ओवरब्रिज के नीचे से सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली है। शव की पहचान चांडिल निवासी तिलक महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है और वह हाईवा चालक के रूप में काम करता था। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरआइआटी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गम्हरिया स्टेशन के नीचे ओवरब्रिज के नीचे किसी का शव बड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *