असुविधा : छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों से बस सेवा शुरू करने की मांग
1 min read
जमशेदपुर : शहर के छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों से बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के जमशेदपुर नगर कमिटी ने उपायुक्त के नाम जिला परिवहन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों से कई परिवार के बच्चे आते हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। जैसे तैसे वह लोग पढ़ने के लिए कॉलेज आते हैं। लेकिन बस भाड़ा अधिक होने के कारण प्रतिदिन कॉलेज नहीं आ पाते हैं। इस कारण जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जमशेदपुर के सभी कॉलेजों से बस सेवा की शुरुआत की जाए। इस बस में यात्रा करने वाले छात्रों का किराया में 50% दिया जाए। इस संबंध में नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने बताया कि जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में ग्रामीण क्षेत्र तथा काफी दूर दराज से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते हैं, जो कि काफी गरीब तबके से है। जिसमें अधिकतर परिवार ऐसे हैं जिनका भरण पोषण भी बहुत मुश्किल से होता है और इसी कारण से अपने पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। इसलिए छात्र हित को देखते हुए कॉलेजों में बस सेवा बहाल किया जाए और विद्यार्थियों को किराए में 50% की रियायत दी जाए। ज्ञापन सौंपने में प्रदेश सचिव मंडल सदस्य खुशबू कुमारी, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, पायल, अमित, बबलू, बुलबुल सहित विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।