हजारीबाग जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष की आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन : 2 मिनट मौन रखकर धनबाद के मिश्रित भवन कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
मिरर मीडिया : हजारीबाग जिला के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान हजारीबाग जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा की आकस्मिक निधन पर धनबाद के मिश्रित भवन स्थित 20-सूत्री कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एवं उपस्थित सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
वहीं ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जवाहरलाल सिन्हा एक समर्पित जुझारू एवं कर्मठ नेता थे। वे अपने राजनीतिक जीवन में कांग्रेस पार्टी के प्रति सदा समर्पित रहे और उन्होंने पार्टीहित में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किया है। वे हजारीबाग जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए वर्तमान में उन्हें 20-सूत्री का उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे स्वभाव से हंसमुख, मृदुभाषी, मिलनसार थे। उनके आकस्मिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह योगी, हराधन रजवार, राजू प्रमाणिक, नवनीत नीरज, मनोज सिंह, मंटु दास, पप्पु कुमार तिवारी, बब्लु दास, मनोज हाडी, रमेश राय, शशि सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।