बाइक सवार बदमाश हुए महिला के गले से चेन छिनकर फरार
1 min read
जमशेदपुर : बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। दो बाइक सवार बदमाश एनएच 33 स्थित हिल सिटी निवासी अंजना सिंह के गले से सोने का चेन छिनकर फरार हो गए। घटना के बाद छिनतई की शिकार महिला अंजना ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह अंजना को लेकर मानगो थाना पहुंचे। जहां शिकायत पर सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब वह अपने फ्लैट हिल सिटी से निकलकर जब वह बिग बाज़ार की ओर जा रही थी। तब उसके सामने तेज रफ्तार से काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल लेकर आया। जिसमें से एक लड़का सामने आ गया। मौका देखकर बाइक सवार ने गले से सोने का चेन झपट्टा मारकर छीन लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी डिमना चौक की ओर ले कर भाग गया। उसने कुछ दूर पैदल ही पीछा किया पर वह काफी तेजी से फरार हो गया।