Dhanbad: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया, संवाददाता Dhanbad : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज धनबाद मंडल में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर की।

यह रैली हिल कॉलोनी, रेलवे हॉस्पिटल कॉलोनी, डीएस कॉलोनी और इंस्टिट्यूट कॉलोनी होते हुए धनबाद रेलवे ग्राउंड तक पहुँची और फिर वापस कार्यालय लौट कर आई। इस आयोजन में मंडल के अधिकारीगण और कर्मचारीगण भी शामिल हुए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।