दामोदा कोलियरी में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, CISF-BCCL ने कई अवैध मुहाने किए बंद

KK Sagar
2 Min Read

दुगदा: बोकारो के बरोरा क्षेत्र (एरिया-1) स्थित दामोदा कोलियरी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और बीसीसीएल प्रबंधन ने संयुक्त अभियान चलाकर कई अवैध खनन मुहानों की भराई कराई। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

सूचना के आधार पर चला संयुक्त अभियान

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने दामोदा कोलियरी में अभियान चलाया। जांच के दौरान कई अवैध खनन मुहाने चिन्हित किए गए, जिन्हें तत्काल भरकर बंद करा दिया गया, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अवैध खनन के खिलाफ लगातार तेज हो रही कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, अवैध कोयला चोरी और खनन पर सख्ती के निर्देशों के बाद जिले में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ हुई लगातार कार्रवाइयों से कोयला तस्करों में बेचैनी बढ़ गई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....