धनबाद – 8 साल से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट ने भेजा जेल

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। करीब 8 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे मंडल कारा धनबाद भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद द्वारा जारी स्थायी वारंट (Permanent Warrant) के तामिला के क्रम में RPF पोस्ट धनबाद के सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की।

इस दौरान मु०अ०स०-179/17 दिनांक 26/10/2017, धारा 3 RP(UP) Act के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पंकज महतो उर्फ़ पगला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान कतरास थाना क्षेत्र के रिवर साइड लकड़का निवासी के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद की अदालत में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा धनबाद भेजने का आदेश दिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....