मिरर मीडिया : धनबाद में घूस लेते फायर सेफ्टी विभाग के सब ऑफिसर को धनबाद एसीबी ने रंगे हाथों रिश्वत लेते किया गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में आग लगने की घटना को लेकर फायर सर्टिफिकेट देने के एवज में सेफ्टी विभाग के सब ऑफिसर घुस ले रहा था। वहीं मनई टाँड निवासी अमित कुमार के आवेदन पर एसीबी ने की कार्रवाई करते हुए ऑफिसर को रंगे हाथ पकड़ा।

गौरतलब है कि इंश्योरेंस कंपनी को फायर सर्टिफिकेट देने के लिए मनई टाँड निवासी अमित कुमार से सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। आवेदक द्वारा मिन्नत के बाद 8000 में बनी थी बात। धनबाद एसीबी की टीम ने फायर सेफ्टी विभाग से रंगे हाथों ₹8000 घूस लेते शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया हैं।

