मिरर मीडिया धनबाद : उपायुक्त संदीप सिंह ने आज देर शाम विभिन्न चौक चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि लगातार गिर रहे तापमान और भीषण ठंड को देखते हुए आज देर शाम विभिन्न चौक चौराहों का निरीक्षण किया।

उन्होंने रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, सिटी सेंटर चौराहा, बस पड़ाव, रणधीर वर्मा चौक, सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर कंबल का वितरण किया।

