Dhanbad -धर्मेंद्र कुमार दुबे ने गोविंदपुर CO का स्वतः पदभार किया ग्रहण : कोर्ट ने शशिभूषण सिंह की तबादले वाली याचिका की ख़ारिज

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad गोविंदपुर के CO धर्मेंद्र कुमार दुबे ने अंततः शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने अंचल अधिकारी का पदभार ग्रहण किया वहीं गोविंदपुर कार्यालय से उन्होंने शशिभूषण सिंह को सूचना दी पर वो नहीं आए जिसके बाद धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने स्वतः प्रभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि शशिभूषण सिंह ने विगत 5 फ़रवरी को गोविंदपुर CO के पद पर योगदान दिया था। वहीं ED ने 12 मार्च को उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसके बाद 14 मार्च को उन्हें हटाकर मुख्यालय बुला लिया गया। जबकि खाली पद के लिए सिमरिया के CO धर्मेन्द्र दुबे को गोविंदपुर का CO बनाया गया। हालांकि 15 मार्च को आचार संहिता लागू होने के कारण धर्मेन्द्र दुबे योगदान नहीं दे पाए।

इधर शशिभूषण सिँह ने भी अपने तबादले को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी जिसपर कोर्ट ने स्टे लगा दिया और 12 जुलाई को उच्च न्यायालय द्वारा शशिभूषण सिंह की रिट याचिका ही ख़ारिज कर दी। जिसके बाद धर्मेन्द्र दुबे ने स्वतः ही पदभार ग्रहण कर लिया।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....